पुलिस अधीक्षक बस्ती ने परेड में शामिल पुलिस कर्मियों का चेक किया टर्नआउट
बस्ती, मई 22 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की सुबह-सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। मूलभूत सुविधाओं को जांचने के साथ ही इस दौरान अदर्ली रूम भी किया। साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करने के बाद बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों का एसपी ने टर्नआउट को चेक किया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्चकोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एसपी ने शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल 112 आदि कार्यालयों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर: एसएसपी ने ली पुलिस लाइन में परेड की सलामी, दिए जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.