पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनशिकायतें, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
कटिहार, जून 15 -- कटिहार, एक संवाददाता पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान भूमि विवाद, आपराधिक मामलों, अनुसंधान से संबंधित शिकायतों तथा अन्य पुलिस मामलों को लेकर लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक आवेदन का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.