हरदोई, मार्च 24 -- शाहाबाद। मंगलवार को हरदोई के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने शाहाबाद कोतवाली का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पहले क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा फरियादियों के लिए बनवाए गए नए प्रतीक्षालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। व्यापार मंडल के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया और प्रतीक्षालय के निर्माण का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना बताया। एसपी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद करते हैं।इसके बाद पुलिस अधीक्षक शाहाबाद कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने थाने का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपराध रजिस्टर, जन शिकायत रजिस्टर तथा मालखाने के अभिलेखों का ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.