जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- टेहटा थाना में पदस्थापित एसआई को दी गई विदाई मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाना में पदस्थापित एसआई फसी खान टेहटा थाना से सेवानिवृत हुए हैं। जिनके विदाई समारोह के मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने उन्हे धार्मिक किताब कुरान शरीफ भेंट किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत के बाद जब वे अपने घर पर रहेंगे तो धार्मिक किताब कुरान शरीफ का पाठ करेंगे, जिससे उनके मन को शांति मिलेगी। वहीं अपने साथी के सेवानिवृत के मौके पर टेहटा थाना परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उन्हें नमन आंखों से विदा किया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि एसआई फसी खान का कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। इन्हें जो काम सौंपा गया उसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेवारी के साथ किया है। साथ ही थानाध्यक्ष ने उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.