बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। आरक्षी दीपिका मिश्रा द्वारा उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में आयोजित क्राइम सीन मैनेजमेंट के 06 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बैच-2 में प्रतिभाग किया गया। प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक परीक्षा में उन्होंने प्रदेश के 75 जनपदों से आए प्रतिभागियों के मध्य सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...