मऊ, मार्च 30 -- मऊ, संवाददाता। जनसुनवाई के तहत सोमवार को पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने एसपी कार्यालय पर जनता की समस्याओं से रु-ब-रु होते हुए शिकायतों का निस्तारण किया। जनशिकायतों में अधिकतर मामले राजस्व विभाग से होने के कारण राजस्व विभाग को प्रेषित करते हुए पुलिस और राजस्व विभाग को संयुक्त रूप से मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने बताया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...