मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने यूपी 112 में नियुक्त आरक्षी चंद्रहास द्वारा एक फरवरी को ग्लोबल बोधगया बिहार मैराथन प्रतियोगिता 2026 ओपेन कटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने 9 से 11 फरवरी को वाराणसी जोन के अंतरजनपदीय कलस्टर महिला व पुरुष कुश्ती, बॉक्सिंग, बाडी विल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने पर टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...