पुलिस अधीक्षक ने की लंबित कांडों की समीक्षा, शीघ्र निष्पादन का निर्देश
रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय सभागार में शुक्रवार को वर्ष 2022 एवं उससे पूर्व के लंबित कांडों की समीक्षा की। यह समीक्षा बैठक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिसमें संबंधित अनुसंधानकर्ता शामिल हुए।बैठक के दौरान लंबित मामलों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों के त्वरित निष्पादन से न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलेगी तथा लंबित मामलों का बोझ कम होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.