जहानाबाद, अप्रैल 24 -- किंजर, एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिम्मी ने कुर्था मानिकपुर से अरवल लौटते समय किंजर कुर्था मोड पर स्वयं बाइक चेकिंग की। ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार, बगैर हेलमेट वाले कई बाइक चालक को चेकिंग के दौरान चालान काटकर जुर्माना की राशि वसूली गई। पुलिस अधीक्षक के जाने के बाद किंजर थानाध्यक्ष सिमरन राज के नेतृत्व में बाइक चेकिंग घंटो तक की गई जिसमें ट्रिपल लोडिंग एवं बगैर हेलमेट वाले बाइक चालकों से हजारों रुपए की वसूली की गई। अचानक किंजर कुर्था मोड पर बाइक चेकिंग लगाने से बाइक चालकों में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार जिनके पास हेलमेट नहीं था, वे इधर-उधर के रास्ते से निकल कर अपने-अपने स्थान पर पहुंचे। फोटो- 24 अप्रैल अरवल- 06 कैप्शन- किंजर-कुर्था मोड़ पर शुक्रवार को वाहन जांच करती एसपी नवजोत सिमी व अन्य पुलिसकर्मी।

हिंदी...