मुंगेर, फरवरी 25 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सैय्यद इमरान मसूद द्वारा कासिमबाजार थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने की साफ-सफाई, रखरखाव और विधि-व्यवस्था की स्थिति का गहन जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने थाने में संधारित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों (रजिस्टरों) का विस्तार से निरीक्षण किया और सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि, अभिलेखों का सही एवं समय पर संधारण न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए आवश्यक है, बल्कि विधि-व्यवस्था के प्रभावी संचालन में भी सहायक होता है। निरीक्षण के क्रम में थाने परिसर में निर्माणाधीन सिपाही बैरक के कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.