पुलिस अधिकारी बन साइबर ठगों ने मांगे साढ़े आठ हजार रुपए
गोपालगंज, मई 26 -- फुलवरिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र के नवका टोला गांव निवासी केस के बादी गोविंद सहनी से साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बनकर आरोपी की गिरफ्तारी के नाम पर साढ़े आठ हजार रुपए की मांग कर दी। ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से रुपये भेजने को कहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गांव निवासी गोविंद सहनी के साथ दो दिन पूर्व मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में उन्होंने अपने ससुर, साले सहित पांच लोगों के खिलाफ श्रीपुर थाने में लिखित आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर श्रीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
साइबर अपराध की घटना मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गोविंद सहनी के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को श्रीपुर थाना का दारोगा बताया। उसने गोविंद सहनी से नाम और पता पूछने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.