पुलिस अधिकारी बनकर कारोबारी का अपहरण; लखनऊ से आगरा तक पीटते हुए घुमाया, 13 लाख वसूले
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 20 -- लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में असलहों से लैस बदमाशों ने रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन घोष को पुलिस अधिकारी का आईकार्ड दिखाया। पूछताछ का हवाला देते हुए उनकी ही स्कार्पियों में ठूंसकर बैठाया। कनपटी पर पिस्टल लगाकर एनकाउंटर की धमकी दी और फिर अपहरण कर ले गए। कन्नौज से लेकर आगरा तक 10 घंटे कार के अंदर पीटते और घुमाते रहे। जान से मारने की धमकी देकर कारोबारी की पत्नी को फोन कर फिरौती मांगी। फिरौती में 13 लाख रुपये और जेवर मिलने के बाद शहीदपथ किनारे फेंककर बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर रविवार को घटना का राजफाश कर दिया। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा पुलिस उपायुक्त मो. मुश्ताक ने की है।कारोबारी का उसी की गाड़ी से अपहरण किया पुलिस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.