बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने शनिवार को थानों में पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनका निस्तारण कराया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने कोतवाली नगर में जनसुनवाई की। इस मौके पर चार शिकायतें आईं। एक का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए एएसपी ने टीमों को मौके पर भेजा। क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार ने बदौसा थाना में शिकायतें सुनी। एसडीएम अतर्रा राहुल दुवेदी तथा सीओ बबेरू सौरभ सिंह बिसंडा थाना पहुंचे। सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी ने नरैनी कोतवाली तथा सीओ सदर राजवीर सिंह ने जसपुरा व पैलानी थाने में जन सुनवाई की। थाना समाधान दिवस पर जनपद में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। कमासिन थाना म...