मऊ, मार्च 3 -- मऊ, संवाददाता। बकवल स्थित पुलिस लाइन परिसर में मंगलवार की देर रात पुलिस विभाग की तरफ से होलिका दहन के दौरान पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी। साथ ही साथ पूजन-अर्चन भी किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारनजी ने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र और प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर होलिका दहन संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.