पटना, फरवरी 1 -- दानापुर में नियमों को ताक पर रखकर ट्रैक्टर चल रहे हैं। ट्रैक्टर चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन के प्रयास भी असफल साबित हुए हैं। शनिवार को यह नजारा बीबीगंज पुलिस चौकी सह अंचल निरीक्षक कार्यालय में उस समय देखने को मिला जब आईजी जितेन्द्र राणा कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। दोपहर में आईजी कार्यालय का निरीक्षण कर रहे थे और सड़क से ट्रैक्टरों की आवाजाही लगी थी। कभी कभी जाम भी लग रहा था। आईजी के आने की खबर पाकर सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह, एएसपी शिवम धाकड़ समेत दानापुर पुलिस पहले से मौजूद थी। इसके बावजूद ट्रैक्टर का आना जाना लगा हुआ था, लेकिन कोई बोलना उचित नहीं समझा। ट्रैक्टरों पर पंजीयन और डाला नंबर अंकित नहीं : कई ट्रैक्टरों पर पंजीयन नंबर और डाला नंबर नहीं अंकित थे। उसके बाद भी ट्रैक्टर नो एंट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.