पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजी राखी, महिला विंग ने दिया भाई-बहन के स्नेह का संदेश
हरिद्वार, अगस्त 26 -- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पंजाबी उत्तरांचल महासभा की महिला विंग ने पुलिस अधिकारियों को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का संदेश दिया। महिला पदाधिकारियों ने एसएसपी नवनीत सिंह, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह और सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी को राखी बांधी। पुलिस अधिकारियों ने भी महिला पदाधिकारियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष अनु कक्कड़, जिलाध्यक्ष रेनू अरोरा, जिला महामंत्री मिनी पुरी, आयुषी टंडन और जिला कोषाध्यक्ष शालू आहूजा मौजूद रहीं। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए लोगों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पुलिस अधिकारियों की कलाई पर सजी राखी, महिला विंग ने दिया भाई-बहन के स्नेह का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.