मैनपुरी, जून 9 -- तहसील के अधिवक्ता के साथ जीटी रोड चौराहा पर पुलिस द्वारा की गई कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं की इस हड़ताल के कारण भीषण गर्मी में दूर-दराज से आए वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। मामला बीते 28 मई का है, जब नगर के जीटी रोड चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता गौरव शाक्य के साथ कथित तौर पर अभद्रता की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाल ली और पहिए में डंडा डालकर उन्हें गिराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- पुलिसिया दुर्व्यवहार के खिलाफ भोगांव तहसील में न्यायिक कार्य ठप अधिवक्ताओं ने इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की ...