पुलिसिया कार्य प्रणाली से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन
सिद्धार्थ, मई 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बे के दलित बस्ती में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट एक पक्ष के लोगों ने हल्लौर चौराहे पर गुरुवार की शाम करीब सात बजे डुमरियागंज-बस्ती मार्ग को जाम कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। घटना में घायल एक युवक को चारपाई पर लेटाए थे, बाकी अन्य घायल के साथ सौ से अधिक लोग धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहले हल्का दरोगा व कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, बात नहीं बनी तो मामले की सूचना थानेदार को दी गई। करीब आधे घंटे बाद थानेदार श्रीप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।दरअसल यह भी पढ़ें- मारपीट के दो घटनाओं में पांच लोग घायल, एक रेफर हल्लौर गांव के दक्षिण दलित बस्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.