नवादा, जून 24 -- मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बदलता आधुनिक पुलिसिंग पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी चुनौती है। आप सभी को इसके लिए तैयार रहना होगा। प्रशिक्षण से मिले ज्ञान की बदौलत अपराध के बदलते स्वरूप, साइबर अपराध व अन्य अपराध में नयी तकनीक के हो रहे प्रयोग को समझना व इस पर नियंत्रण पाना ही आपकी कुशलता मानी जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि आईजी नवादा पुलिस लाइन में मंगलवार को नव प्रशिक्षित 200 पुलिस कर्मियों के दीक्षांत पारण परेड समारोह को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस का अर्थ सहयोगी, न्याय की लड़ाई में हम आपके साथअनुशासन और आचरण उन्होंने अनुशासन, आचरण, मानसिक संतुलन व परिजनों को समय देने जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्राचार्य सह नवादा के एसपी अभिनव धीमान ने कहा कि नये क़ानून में लाठी से अधिक भूमिका लैपटॉप की है।...