भदोही, फरवरी 14 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय का दल औराई थाने पर पहुंचा। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की छात्राओं ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, राष्ट्रीय सेवा योजना निदेशालय तथा पुलिस महानिदेशालय लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार और कार्यक्रम अधिकारी डा. योगेंद्र लाल वर्मा, अमर सिंह, सुनील मिश्रा, राजेंद्र पांडेय की अगुवाई में थानाध्यक्ष कार्यालय, कंप्यूटर रूम, कार्यालय, जनसुनवाई स्थल, महिला हेल्पडेस्क और बंदी गृह का अवलोकन किया। अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सहायता हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.