आरा, फरवरी 26 -- सहार, संवाद सूत्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के नवीन टोला में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवीन टोला निवासी ललन चौधरी के पुत्र सरोज कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अपने घर में हंगामा कर रहा है। सूचना की सत्यता की जांच के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जाता है कि जांच के दौरान उक्त युवक ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.