गुरुग्राम, जनवरी 10 -- गुरुग्राम पुलिस उस समय हाथ मलती रह गई जब एक कैदी वैन से कूदकर फरार हो गया। भोंडसी जेल में बंद कैदी को तिहाड़ ले जाया गया था। वहां से वापस लाते समय शहर के राजीव चौक पर वह वैन से कूद गया और फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि दिल्ली की तिहाड़ जेल से गुरुग्राम जिले के भोंडसी जेल ले जाते समय राजीव चौक पर एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से भागने में कामयाब हो गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। राजस्थान निवासी कैदी हासम भोंडसी जेल में बंद था। गुरुवार को उसे पुलिस वैन से तिहाड़ ले जाया जा गया। हासम को लेकर तिहाड़ पहुंचने पर जेल प्रशासन ने कुछ तकनीकी कारणों से उसे तिहाड़ में रखने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.