पुलिसबल के साथ एसपी ने किया पैदल मार्च
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। ईद, नवरात्र के मद्देनजर एसपी दीपक भूकर ने बुधवार शाम भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। चौक घंटाघर से निकला मार्च चौक, पल्टन बाजार, जेलरोड पर गया। एसपी ने लोगों से बातचीत भी की। बाद में ईदगाह पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए ड्रोन कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की गई। मार्च में एएसपी पूर्वी शैलेंद्रलाल, सीओ सिटी प्रशांतराज हुड्डा, शहर कोतवाल सुभाष यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.