पुलिसकर्मी से हुआ साइबर फ्रॉड, 70 हजार की ठगी
मैनपुरी, अगस्त 9 -- साइबर ठगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने लगे हैं। इस बार खुफिया विभाग में कार्यरत दरोगा को साइबर ठगों ने निशाना बनाया और उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए। दरोगा को इसकी जानकारी हुई तो वह हैरान रह गया। तत्काल साइबर क्राइम थाने जाकर शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, दरोगा से धोखाधड़ी करने वाले ठगों का पता लगाया जा रहा है। मैनपुरी खुफिया विभाग में तैनात उप निरीक्षक भगवान सिंह ने थाना प्रभारी साइबर क्राइम को जानकारी दी कि वह आगरा के ट्रांस यमुना स्थित न्यू कृष्णा कालोनी सती नगर का निवासी है और वर्तमान में मैनपुरी में रह रहा है। उसके बैंक ऑफ बड़ोदा स्थित खाते से 4 अगस्त को पांच हजार रुपये, 5 अगस्त को पांच हजार रुपये, 7 अगस्त को 15 हजार रुपये के चार ट्रांजेक्शन यानि कुल 60...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.