पुलिसकर्मी से अभद्रता के आरोपित को मिली राहत
आगरा, जुलाई 30 -- पुलिस कर्मी से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोपित हर्ष शर्मा निवासी टूंडला जिला फिरोजाबाद को राहत मिल गई है। अपर जिला जज राज मंगल सिंह यादव ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया। मामले में पुलिस अहम साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। वादी हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने थाना एत्मादपुर में तहरीर देकर बताया था कि घटना 18 सितंबर 24 की रात की है। वह अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। आरोपित के अधिवक्ता मोहम्मद यासिर ने तर्क दिए कि उसे झूठा फंसाया गया है। मेडिकल में पुलिसकर्मी के चोट का हवाला नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.