शाहजहांपुर, जुलाई 9 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके ठाकुर की देखरेख में मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में विभिन्न ट्रेनों और स्टेशन परिसर में सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 40 बिना टिकट यात्रियों से 10,745 रुपये किराया तथा 20,000 रुपये जुर्माना सहित कुल 30,715 रुपये वसूले गए। वहीं 75 अनियमित यात्रियों से 15,375 रुपये किराया और 37,500 रुपये जुर्माना सहित कुल 52,875 रुपये की वसूली की गई। इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले एक यात्री से 100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 116 मामलों में रेलवे ने 83,770 रुपये का राजस्व प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान में 618 यात्री पकड़े गए; दिनभर हड़कंप के बीच जुर्माना वसूला मुख्य टिकट निरीक्षक नरेंद्र कुमार त्यागी,...