कानपुर, अप्रैल 3 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कल्याणपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति को उसकी छोटी बहू ने घर से निकाल दिया है। पीड़ित ने बताया कि बहू पुलिस विभाग में तैनात अपने भाई की धौंस दिखाती है। कल्याणपुर में रहने वाले बुजुर्ग रिटायर सरकारी ड्राइवर हैं। बुजुर्ग के तीन बड़े बेटे अलग-अलग मकानों में रहते हैं, जबकि उनके बनवाए हुए मकान में छोटा बेटा अपनी पत्नी के साथ रहता है। पिछले एक साल से बुजुर्ग दंपति अपना निजी मकान बेचना चाहते हैं लेकिन पुलिस विभाग में तैनात भाई की धौंस दिखाकर छोटी बहू इसका विरोध कर रही है। मारपीट कर घर से भी निकाल दिया गया। पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग ने मांग की है कि उनके मकान को छोटी बहू और बेटे से कब्जा मुक्त कराया जाए। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.