आजमगढ़, मार्च 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सहनपुर गांव के पास ग्रामीणों ने पीछा कर पुलिसकर्मी बन चेकिंग के नाम पर छिनैती करने वाले आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के तोवा गांव निवासी अनीस शनिवार को किसी काम से सरायमीर बाजार आए थे। लौटते समय सरायमीर थाना क्षेत्र के कादनपट्टी तिराहे के पास एक शख्स ने उन्हें रोक लिया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बाइक के पेपर की जांच शुरू कर दी। उसने नशीले पदार्थ की सप्लाई करने की बात कहते हुए धमकाया। इसके बाद अनीस की जेब मे रखे 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। मंगलवार को पीड़ित अनीस अपने पौत्र और गांव के अन्य लोगों के साथ शाहपुर तिराहे के पास दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रहे थे। इसी दौरान आरोपी वहां से गुजरते हुए दिखा। उसे देखकर अनीस शोर मचाने लगा। जि...