पुलिसकर्मी पर किशोर की पिटाई का आरोप, आईजीआरएस पर शिकायत
बाराबंकी, जून 17 -- बाराबंकी। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक 14 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर परिजनों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा किशोर की पिटाई की गई है। दौलतपुर निवासी सत्य शरण वर्मा का पुत्र विमल (14) कक्षा आठ का छात्र है। उन्होंने बताया कि विमल अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव में दो बच्चों के बीच पहले से विवाद और मारपीट हो रही थी। आरोप है कि विवाद शांत कराने पहुंचे पुलिसकर्मी द्वारा विमल की भी पिटाई कर दी गई, जबकि उसका झगड़े से कोई संबंध नहीं था।परिजनों का कहना है कि विमल केवल खेत जा रहा था और वह किसी भी पक्ष का हिस्सा नहीं था। इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई, जिससे परिवार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.