आजमगढ़, मार्च 20 -- बिलरियागंज। बिलरियागंज कस्बे के एक व्यापारी की छोटी सी गलती से उसके लाखों रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए।। व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को अपने व्यापार के सिलसिले में सुनील राय को पैसा भेजना था, लेकिन ट्रांजेक्शन के दौरान रकम गलती से मुबारकपुर थाने में तैनात दीवान सुनील सिंह के खाते में पहुंच गई। खाते में दो बार रकम आने पर सुनील सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए खुद ही व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता को फ़ोन किया और पूछा कि आप क्यों पैसा भेजें हैं। पैसे के गलत ट्रांसफर की जानकारी पर धर्मेंद्र गुप्ता के होश उड़ गए। धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे थाने पर गए और औपचारिक पुष्टि के बाद दीवान ने पूरी राशि वापस ट्रांसफर कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.