धनबाद, फरवरी 27 -- धनबाद। पॉलिटेक्निक के समीप मतगणना ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। घायल जवान की पहचान पुलिस लाइन के अमन सिद्धार्थ (31) के रूप में हुई है। घटना के समय अमन सिद्धार्थ मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे, तभी अनियंत्रित बाइक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वहां मौजूद अन्य कर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.