प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक पुलिसकर्मी को ऑनलाइन गेमिंग में फंसाकर साठ हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल दीपनारायण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफार्म (रेड्डी कफ) में कई बार में 60 हजार रुपये जमा कराकर ठगी कर ली गई। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उधर, ताशकंद मार्ग सिविल लाइंस निवासी संजोग सागर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके व्हाटसएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें ऑनलाइन कमाने का झांसा दिया गया। इसके बाद आईडी बनाने के नाम पर दस हजार रुपये जमा कराया गया। ठगी का शक होने पर संजोग ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर जानकारी दी। पुलिस ने 9392 रुपये होल्ड करा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...