गाज़ियाबाद, दिसम्बर 16 -- गाजियाबाद। मसूरी थानाक्षेत्र में पुलिसकर्मी के बेटे समेत दो युवकों के साथ मारपीट और हत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने फार्म हाउस के मालिक, एक होटल संचालिका और उनके साथियों पर एकराय होकर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच नामजद तथा दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। गोविंदपुरम के राधाकृष्ण एनक्लेव में रहने वाले हर्ष यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और नकुल यादव 14 दिसंबर की रात करीब पौने 11 बजे बजे हाईवे से घर लौट रहे थे। वह कार से पीछे चल रहे थे जबकि नकुल यादव अपनी बाइक से आगे चल रहे थे। मैक्सवेल अस्पताल वाली रोड पर अचानक एक कार ने गलत साइड में आकर बाइक रोक ली। हर्ष के मुताबिक कार सवार युवक ने नकुल से गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख उन्होंने नकुल को वहां से निकलने को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.