फिरोजाबाद, मार्च 20 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकाऊ निवासी युवक की प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनाती थी। शुक्रवार को प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को यह पता नहीं चल पा रहा कि आखिर बेटे की मौत कैसे हो गई। परिवार के सदस्य प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं रिश्तेदार गांव में पहुंचकर महिलाओं को ढांढस बंधा रहे हैं। कृपाल सिंह पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ग्राम निकाऊ की 2018 में पुलिस में भर्ती हुई थी। उसके साथ में उसके भाई ओमवीर की भी पुलिस में भर्ती हुई थी। परिवार जनों ने बताया कि वर्तमान में कृपाल सिंह प्रयागराज पुलिस लाइन में तैनात था। कृपाल सिंह के पिता कैलाश चंद्र ने बताया बुधवार की शाम को कृपाल सिंह से बातचीत हुई थी उसके बाद उसका फोन नहीं लगा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे करीब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.