हापुड़, अगस्त 5 -- हापुड़। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कलेक्शन एजेंट से हुई 85 लाख रुपये की डकैती की वारदात में फरार चल रहा एक लाख रुपये का इनामी बदमाश ने पुलिस कस्टडी में पेट दर्द का बहाना बनाकर भागने की साजिश रच दी। अस्पताल ले जाते समय शातिर बदमाश ने पुलिस कर्मी की सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस जीप से कूदकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और खेतों में छुप गया। पिलखुवा और धौलाना पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर बदमाश की तलाश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जिसमें पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने दबोच लिया और पुलिस कर्मी से छीनी गई पिस्टल बरामद कर ली। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 यह भी पढ़ें- एक लाख के इनामी बदमाश ने छीनी पुलिस कर्मी ...