पुलिसकर्मी की गवाही और हथियार बरामदगी दिखाने से दोष नहीं होता सिद्ध : अदालत
गुड़गांव, अक्टूबर 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम दो अलग-अलग अदालतों ने अवैध हथियार (आर्म्स एक्ट) रखने के दो आरोपियों को बरी कर दिया है। दोनों ही मामलों में गुरुग्राम पुलिस स्वतंत्र (पब्लिक) गवाहों को शामिल करने में असफल रही और इसके साथ ही अभियोजन पक्ष कानूनी औपचारिकताओं तथा आवश्यक साक्ष्यों की कड़ी को साबित करने में नाकाम रहा। अदालतों ने अपने फैसले में कहा कि केवल पुलिस कर्मचारियों की गवाही और बाद में हथियार की बरामदगी दिखा देने से आरोपी का दोष सिद्ध नहीं होता। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा चंद की अदालत ने अवैध हथियार के मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी नरेश उर्फ रिंकू निवासी देवीलाल कॉलोनी को बरी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 10 जनवरी 2018 को पुलिस को सूचना मिली थी कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी बाबा प्रकाशपुरी चौक पर अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.