देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर, प्रतिनिधि सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी की एडिट की गई फोटो तेजी से वायरल है। मामले में पीड़ित पुलिसकर्मी ने साइबर थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित पुलिसकर्मी यातायात थाना में पदस्थापित है और प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान में ड्यूटी करता है। उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो खींच ली और एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद यह फोटो तेजी से वायरल होने लगी। वायरल फोटो के साथ कई आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां भी कमेंट बॉक्स में की जा रही हैं, जिससे पुलिसकर्मी की छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। घटना को लेकर पीड़ित पुलिसकर्मी ने साइबर थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन में आरोप लगाया है कि यह सुनियोजित साजिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.