पुलिसकर्मी की अभद्रता के विरोध में धरने पर बैठे पालिका कर्मी
नैनीताल, जून 14 -- भवाली। कैंची धाम स्थापना दिवस की तैयारियों के बीच रविवार को एक पुलिसकर्मी के पालिका चालक दीपक भंडारी से अभद्रता करने पर नाराज पर्यावरण मित्र और पालिका कर्मी भवाली-सेनिटोरियम बाईपास सड़क पर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना था कि वे दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं और ऐसा दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मी के माफी मांगने पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया और काम पर लौटे। पालिकाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि सभी को सामंजस्य बनाकर काम करना चाहिए ताकि श्रद्धालुओं में अच्छा संदेश जाए। यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों के अभद्रता करने पर व्यापारियों में रोष यह भी पढ़ें- कैंची धाम में पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता के आरोप में मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.