पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर खाते से रुपये निकाले
नोएडा, जून 7 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। । सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिसकर्मी का मोबाइल को हैक कर खाते से 39 हजार रुपये निकाल लिए गए। जानकारी होने पर पीड़ित पुलिसकर्मी ने सूरजपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से बागपत के कस्बा छपरौली निवासी पीड़ित जितेंद्र सिंह कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती गौतमबुद्ध नगर रिजर्व पुलिस लाइन में अपर पुलिस आयुक्त के आवास पर है। पांच जून की शाम करीब 4:52 बजे उनके मोबाइल फोन के व्हाट्सऐप नंबर पर एपीके फाइल आई। जितेंद्र ने जैसे ही एपीके फाइल पर क्लिक किया, वैसे ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ देर बाद ही बैंक का मैसेज आया, जिससे उन्हें अपने खाते से 39 हजार रुपये ट्रांसफर होने का पता चला। उन्हें साइबर ठग द्वारा मोबाइल फोन हैक कर ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.