पुलिसकर्मी का पिस्टल लहराते लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल
बागपत, मई 12 -- बागपत। चांदीनगर थाने पर तैनात एक पुलिसकर्मी का पिस्टल लहराते हुए लोगों को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है। वहीं हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी हाथ में पिस्टल लिए दिख रहा है। पुलिसकर्मी लोगों को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुंदर भाटी को अपना परिचित बताते हुए रौब झाड़ रहा है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह वीडियो वर्तमान का नहीं है, बल्कि उस समय का है जब पुलिस कर्मी बिनौली थाने में तैनात था। यह भी पढ़ें- महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल वर्तमान में उसकी तैनाती चांदीनगर थाने में है। सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया का कहना है कि वीडियो की बारीकी से जांच की जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.