पटना, मार्च 6 -- गृह विभाग ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देने के लिए एक बार फिर पत्र लिखा है। पुलिस की विभिन्न इकाइयों से 31 दिसंबर, 2025 की स्थिति के आधार पर संपत्ति की विवरणी मांगी गई है। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, गृह विभाग ने सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को 15 फरवरी तक संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया था। इसके लिए विभाग ने सबसे पहले 15 दिसंबर को सभी पुलिस इकाइयों को पत्र लिखा। इसके बाद छह फरवरी को स्मार पत्र भी भेजा गया। अब, पांच मार्च को भेजे गए नए पत्र में आर्थिक अपराध इकाई के आईजी, बिहार सैन्य पुलिस के सहायक आईजी, रेलवे के सहायक आईजी, बिहार पुलिस अकादमी के एसपी, एसपी वितंतु, सैनिक कल्याण निदेशालय के सहायक निदेशक, बिहार सैन्य पुलिस-05 और 14 के डीएसपी और विशेष शाखा के डीएसपी को पत्र भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.