रांची, मार्च 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सीआईडी पुलिस कॉपरेटिव सोसाइटी की रविवार को कचहरी चौक के पास बैठक हुई। दिनेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिसकर्मियों से पैसे लेकर जमीन नहीं देने का आरोप लगाया। सभी ने मांग की कि इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच हो। दिनेश ने बताया कि झारखंड सीआईडी पुलिस कॉपरेटिव सोसाइटी पंजीकृत है। इसके सदस्य सीआईडी में कार्यरत हैं। कॉपरेटिव ने सदस्यों को ओरमांझी में जमीन देने के लिए पैसे लिए थे। लेकिन न जमीन मिली और पैसे लौटाए गए। कहा कि जो जमीन खरीदी गई, उसमें भारी गड़बड़ी है। आदिवासी, सीएनटी सहित कई विवादित जमीन को संस्था ने खरीदा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...