सीवान, जुलाई 2 -- गुठनी,एक संवाददाता। दरौली थाना क्षेत्र के नारायणपुर टोका में हुए पुलिस पर हमला और सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने को लेकर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी पूरन कुमार झा के निर्देश पर एसडीपीओ गौरी कुमारी के नेतृत्व में बनी टीम ने जांच में स्थानीय चौकीदार की बालू माफियाओं के साथ सांठ - गांठ है।

जांच के परिणाम एसडीपीओ की जांच के बाद एसपी पूरण कुमार झा ने चौकीदार सुरेन्द्र मांझी को निलंबित कर दिया है। पुलिस जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सरयू नदी से बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू खनन भी किया जाता है। इसके बाद एसडीपीओ गौरी कुमारी के जांच में पांच बालू कारोबारी पर भी माइनिंग एक्ट में प्राथमिक की दर्ज करने की सिफारिश की गई है।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने अपने जांच में बालू कारोबारी प्रकाश उपा...