नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान एक पुलिस अफसर और अन्य पुलिसकर्मियों ने अभद्र हरकतें की। दिल्ली पुलिस ने मामले की लिखित शिकायत लेकर इसकी जांच को क्राइम ब्रांच को भेज दिया है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, तीन महिला पत्रकार प्रदर्शन के दौरान अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो बना रही थी। तीनों का आरोप है कि जब नेहा वोरा गिरफ्तार हो रही थीं, तब वीडियो बनाते समय उन्हें रोका गया। फिर एक पुलिस अधिकारी और उनके साथियों ने यौन उत्पीड़न किया। इसे लेकर महिला पत्रकार और उनके साथी शनिवार को ...