मिर्जापुर, मार्च 7 -- मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने के पुलिसकर्मियों पर गाली गलौज और थाने से भगाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार एसपी को पत्रक सौंप कार्रवाई की मांग की है। पत्रक के माध्यम से बताया कि बकाया रुपये मांगने पर मनबढ़ जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने पर शिकायत की तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गाली गलौज करते हुए थाने से भगा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...