बेगुसराय, अप्रैल 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड-28 स्थित लोहियानगर स्थित पुलिस लाइन में मंगलवार को मेडिवर्सल सिमरन मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के द्वारा एक बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों के दौरान उपयोग की जाने वाली जीवन-रक्षक तकनीकों का ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था। पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को भविष्य में आपातकालीन स्थितियों को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए ऐसे कौशल सीखने के लिए खास जरूरत थी। पुलिस कर्मियों ने आपातकालीन सेवा की ट्रेनिंग लेकर एक बेहतर काम किया। यह भी पढ़ें- पीएसी जवानों को आपदा प्रबंधन की कार्यशाला में दी जानकारी अस्पताल की यह पहल की स...