गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (नाइलिट) में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में गोरखपुर जोन के सभी 11 जिलों के पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा एवं एथिकल हैकिंग की एक-एक बारीकियां सिखाई गईं। समापन पर पुलिसकर्मियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुए नाइलिट के वैज्ञानिक अभिनव मिश्र ने कैंप में साइबर अटैक व एथिकल हैकिंग, वेब व ईमेल सुरक्षा, सोशल मीडिया व ओएसआईएनटी, मोबाइल व क्लाउड सुरक्षा, फायरवॉल, एसआईईएम व साइबर घटना प्रबंधन, साइबर कानून व डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण अधिनियम, डीपफेक पहचान एवं साइबर अपराध जांच के बारे में विशेषज्ञों ने जानकारी दी। बताया कि यह कार्यक्रम गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर ...