चित्रकूट, अप्रैल 12 -- चित्रकूट। सार्वजनिक अवकाश पर रविवार को एसपी अरुण कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने श्रमदान कर पसीना बहाया। पुलिस कार्यालय परिसर में सभी जवानों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर, कार्यालय आदि की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान परिसर में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। एसपी ने महकमे के मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी लोग नियमित रूप से अपने-अपने कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखें। आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए साफ-सफाई बहुत ही जरूरी है। फलस्वरुप अब समय-समय पर सभी लोग इस तरह के अभियान संचालित करते रहें। इस दौरान वाचक एसपी राजीव कुमार सिह, प्रभारी महिला व जनसूचना सेल जयप्रकाश उपाध्याय, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.