फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- फतेहपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को पुलिस विभाग में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित क्वार्टर गार्द में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अहिंसा की परंपरा में विश्वास रखने, हिंसा का विरोध करने तथा समाज में शांति, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई। एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों समेत उपस्थित पुलिसकर्मियों को उपहार और मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस कार्यालय में एएसपी ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गांधी-शास्त्री...