पुलिसकर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
गाजीपुर, जून 1 -- मनिहारी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को शादियाबाद थाना परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू का सेवन नहीं करेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता फैलाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे की लत से बचाने का भी प्रण लिया। थाना प्रभारी पवन उपाध्याय ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह परिवार और समाज पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीआरपीएफ जवानों ने ली नशामुक्ति की शपथ उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग समाज में नशामुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.